देवघर नगर निगम में JMM का 'एकछत्र राज': डिप्टी मेयर चुनाव में टिप चटर्जी की बड़ी जीत, अपर्णा झा हारीं

Date:

Deoghar Municipal Election, देवघर (संजीत मंडल): देवघर नगर निगम चुनाव में विजयी मेयर और वार्ड पार्षदों को शुक्रवार को विकास भवन सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी. मेयर को संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार ने शपथ दिलाई. इस मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसी हीरा कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार और जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

डिप्टी मेयर चुनाव में टिप चटर्जी की जीत

शपथ ग्रहण के बाद डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराया गया. मतदान में झामुमो के टिप चटर्जी को 21 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अपर्णा झा को 15 वोट ही प्राप्त हुए. इस तरह टिप चटर्जी ने 6 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर देवघर नगर निगम की डिप्टी मेयर बन गयी.

Also Read: झारखंड पुलिस को मिलीं नई गाड़ियां, सीएम हेमंत सोरेन ने कहा – कानून व्यवस्था मजबूत करने में मिलेगी मदद

जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

डिप्टी मेयर बनने के बाद टिप चटर्जी के स्वागत के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता विकास भवन पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और जीत का जश्न मनाया.

मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर झामुमो समर्थित उम्मीदवारों की जीत

इस जीत के साथ ही देवघर नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर झामुमो समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा हो गया है. इसे पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है.

Also Read: देवघर में 2 ‘घुसखोर’ सरकारी बाबू दबोचे गये, मुआवजा दिलाने के नाम पर मांग रहे थे नोटों की गड्डी

The post देवघर नगर निगम में JMM का 'एकछत्र राज': डिप्टी मेयर चुनाव में टिप चटर्जी की बड़ी जीत, अपर्णा झा हारीं appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp