देवघर रिमांड होम में किशोरी की मौत:फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Date:


देवघर स्थित रिमांड होम में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, किशोरी को वर्ष 2024 में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में महागामा स्थित अपने मामा के घर से देवघर रिमांड होम भेजा गया था। तब से वह प्रशासनिक निगरानी में रह रही थी। बताया जा रहा है कि किशोरी ने रिमांड होम परिसर के अंदर ही कथित तौर पर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों ने रिमांड होम के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मृतका के पिता ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जब उनकी बेटी प्रशासन की देखरेख में थी, तो उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी भी प्रशासन की थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। इस घटना ने प्रशासनिक लापरवाही पर बहस छेड़ दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Kerala: Robotic elephants unveiled at two temples as alternative to live tuskers

Two robotic elephants developed by the Voices for Asian...

20 फरवरी के बाद बारिश के आसार बनेंगे : कृषि वैज्ञानिक

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिलेभर में ऐसे तो बीते एक पखवारे...

Can Trump overturn Supreme Court tariff ruling? What US Constitution says

The US Supreme Court’s ruling striking down...

Keshav Maharaj to lead South Africa for New Zealand T20Is | CricTracker

Left-arm spinner Keshav Maharaj will lead  South Africa's T20I...
Join Us WhatsApp