देवघर CS की चेतावनी: अस्पतालों का होगा औचक निरीक्षण, ड्यूटी में कोताही बरती तो गिरेजी गाज

Date:

देवघर CS की चेतावनी: अस्पतालों का होगा औचक निरीक्षण, ड्यूटी में कोताही बरती तो गिरेजी गाज

Deoghar Civil Surgeon, देवघर : देवघर के नवपदस्थापित सिविल सर्जन डॉ रमेश कुमार ने पदभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाये हैं. उन्होंने कहा कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार उनकी पहली प्राथमिकता होगी और इसके लिए हरसंभव कदम उठाया जायेगा. उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि काई चापलूसी नहीं, सिर्फ काम चाहिए. जल्द ही सभी चिकित्सकों के साथ बैठक कर कार्यशैली की समीक्षा की जायेगी.

सभी को समय पर ड्यूटी में उपस्थित होने का निर्देश

सिविल सर्जन ने सभी को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होने निर्देश दिया है, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके. उन्होंने ‘गोल्डन आवर’ का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में चिकित्सकों की तत्परता से मरीजों की जान बचायी जा सकती है.

Also Read: Ranchi: रामनवमी के बीच बोर्ड परीक्षा, पुलिस प्रशासन अलर्ट; छात्रों की सुविधा प्राथमिकता

अस्पतालों का होगा औचक निरीक्षण

सीएस ने यह भी चेतावनी दी कि अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया जायेगा. लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि व्यवस्था में बदलाव जरूरी है और इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है. वहीं गुरुवार को डॉ प्रमोद कुमार शर्मा ने क्षेत्रीय उपनिदेशक, संताल परगना प्रमंडल, दुमका में पदभार संभाल लिया. उन्होंने कार्यालय के कार्यों का निष्पादन करते हुए ट्रेजरी समेत अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की.

Also Read: झारखंड सरकार अब AI और डेटा साइंस से चलायेगी सत्ता, CM हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘CM-DIP’ प्लेटफॉर्म

The post देवघर CS की चेतावनी: अस्पतालों का होगा औचक निरीक्षण, ड्यूटी में कोताही बरती तो गिरेजी गाज appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSL 2026: Schedule, Venues, Squads & Live Streaming Details

March 26 marks the start of PSL 2026, kicking...

IPL 2026 second phase schedule announced

5 min readUpdated: Mar 27, 2026 12:24 AM IST The...

A.R. Rahman performs in Rajalakshmi Engineering College cultural fest

Music composer A.R. Rahman on Thursday performed at Recharge...
Join Us WhatsApp