Top 5 This Week

Related Posts

देवीपुर : नावाडीह और गिधैया के बीच खेला गया उद्घाटन मैच

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिलजोरी मैदान में धर्मेंद्र मेमोरियल क्रिकेट क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी ओम प्रकाश यादव ने किया. उद्घाटन मैच नावाडीह और गिधैया के बीच खेला गया. इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया है. फाइनल मैच बाद में खेला जाएगा. इस अवसर पर यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हर पंचायत में होने चाहिए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरकर सामने आ सके. मौके पर रामगोपाल शर्मा, लक्ष्मण पासवान, गुड्डू ठाकुर, किशोर कुमार सिंह, ज्योतिष राय, कुंदन पासवान आदि मौजूद थे.

Spread the love

Popular Articles