दौसा दृश्यम कांड:ड्रोन सर्वे के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुदाई शुरू, क्या स्पॉट हुआ टिल्लू का कंकाल? – Dausa Drishyam Case: Excavation Begins On Delhi-mumbai Expressway After Drone Survey Tillu’s Skeleton Finding

Date:


दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में ऊनबड़ा गांव बैरवा ढाणी से छह साल पहले गायब हुए चार वर्षीय टिल्लू उर्फ प्रिंस के शव की तलाश को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कंकाल वाले पॉइंट के पास करीब 300 मीटर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से रोक दी गई। पांच लाइनों में से तीन लाइनों पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया, जबकि दो लाइनों से आवागमन जारी रहा। दोपहर करीब 2:30 बजे एनएचआई अधिकारियों की मौजूदगी में यह व्यवस्था लागू की गई।

 




Trending Videos

Dausa Drishyam Case: Excavation Begins on Delhi-Mumbai Expressway After Drone Survey Tillu's Skeleton Finding

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर किया गया ड्रोन सर्वे
– फोटो : अमर उजाला


ड्रोन सर्वे के बाद मशीन से खुदाई शुरू

पुलिस ने लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ाकर जांच की। पुराने और संभावित स्थानों की पुष्टि के बाद मौके पर पहुंची मशीन ने खुदाई शुरू कर दी। शाम करीब 3:30 बजे एक्सप्रेस हाईवे के ऊपर पार्किंग लाइन में लगभग 70 फीट क्षेत्र में खुदाई का कार्य प्रारंभ हुआ। खुदाई की अनुमति मिलने की सूचना पर विधायक भागचंद टांकड़ा भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली।

 


Dausa Drishyam Case: Excavation Begins on Delhi-Mumbai Expressway After Drone Survey Tillu's Skeleton Finding

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुदाई करती मशीन
– फोटो : अमर उजाला


पहले भी हो चुकी है गहन खुदाई

इससे पूर्व पुलिस ने ऊनबड़ा गांव के पास एक्सप्रेस वे किनारे जेसीबी की मदद से लगभग 100 मीटर क्षेत्र में 15 फीट गहरी खुदाई करवाई थी, लेकिन बच्चे का कंकाल नहीं मिला। जांच के दौरान जीपीआर मशीन से भी सर्वे किया गया था। मशीन ने दो स्थानों को चिह्नित किया था, जहां एक्सप्रेस वे के नीचे लगभग ढाई मीटर गहराई में कुछ होने के संकेत मिले थे। अब उन्हीं संकेतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें- दौसा में ‘दृश्यम’ कांड: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे बनते समय चाचा ने गाड़ा था टिल्लू का शव, अब खोदने की तैयारी

 


Dausa Drishyam Case: Excavation Begins on Delhi-Mumbai Expressway After Drone Survey Tillu's Skeleton Finding

विधायक भागचंद टांकड़ा भी मौके पर पहुंचे
– फोटो : अमर उजाला


आरोपी कृष्णा को लालसोट कोर्ट में किया पेश

मामले में गिरफ्तार आरोपी कृष्णा को बांदीकुई पुलिस द्वारा रविवार को लालसोट कोर्ट में पेश किया गया। अदालत में पुलिस ने जांच से जुड़े तथ्यों को प्रस्तुत करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी। न्यायालय के निर्देशानुसार आरोपी को पुलिस रिमांड या न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने पर निर्णय लिया जाएगा।

 


Dausa Drishyam Case: Excavation Begins on Delhi-Mumbai Expressway After Drone Survey Tillu's Skeleton Finding

मृतक टिल्लू उर्फ प्रिंस बैरवा
– फोटो : अमर उजाला


2020 से लापता है टिल्लू

बांदीकुई थाना क्षेत्र के बैरवा ढाणी निवासी जगमोहन बैरवा का चार वर्षीय बेटा टिल्लू उर्फ प्रिंस 16 अगस्त 2020 को लापता हो गया था। परिजनों द्वारा तलाश के बाद 17 अगस्त 2020 को बांदीकुई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पिछले वर्षों में करीब सात जांच अधिकारी इस मामले की जांच कर चुके हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब दो वर्ष पहले इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी और मामला वर्तमान में विचाराधीन है।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Moment Iranian drone hits UAE naval base | Conflict

NewsFeedVideo from Abu Dhabi captured the moment a second...

5 Mukul Agrawal Stocks with a PEG Ratio Less Than 1 to Keep an Eye On

Synopsis: Mukul Agrawal’s Rs 6,400 Crore portfolio includes 72...

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3 Worldwide Goes Beyond & Budget

  Ulka Gupta, Aishwarya Ojha, and Aditi Bhatia starrer The...
Join Us WhatsApp