धनबाद के झरिया में लाखों के जेवर-नगदी की चोरी:दो मंजिला मकान में चोरी की बड़ी वारदात, खिड़की तोड़कर घर में घुसे थे चोर

Date:


धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के पास एक दो मंजिला मकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोर पप्पू पांडे के घर से लाखों के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने सुनियोजित तरीके से छत के रास्ते खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने अलमारी का लॉकर तोड़कर कीमती जेवरात, नगदी और अन्य सामान चुरा लिया। यह घटना उस समय हुई, जब घर के मालिक पप्पू पांडे अपने परिवार के साथ बिहार में एक शादी समारोह से देर रात लौटे थे। थकान के कारण परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो गए थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब परिवार के सदस्य उठे, तो उन्होंने टूटी हुई खिड़की और घर का बिखरा सामान देखा। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और घर से जेवरात, नगदी तथा अन्य कीमती सामान गायब मिले। पीड़ित पप्पू पांडे ने बताया कि चोर लगभग चार लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के गहने, दो लाख रुपए नगद, कपड़े और भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति सहित अन्य घरेलू सामान ले गए हैं। चोरी की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

More than 5,000 ISIL detainees transferred from Syria, says Iraqi ministry | ISIL/ISIS News

Iraq says more than 3,000 Syrians are among the...

DHADAK 2 makes an important comment on the caste system

Dhadak 2 Review {3.5/5} & Review RatingStar Cast:...

Silver futures log worst day since 2021, retreating sharply from record

A selection of one kilogram silver bars at Conclude...
Join Us WhatsApp