धनबाद के पम्पु तालाब के पास रेलवे ने चलाया बुलडोजर:एक दर्जन अवैध निर्माण किया ध्वस्त, कई बार नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का दिया था निर्देश

Date:


धनबाद शहर के पम्पु तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने एक बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान तालाब के पास रेलवे की जमीन पर बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। कार्रवाई में करीब एक दर्जन से अधिक अवैध मकानों और खटालों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पम्पु तालाब का करोड़ों रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है। इसी दौरान तालाब के आसपास स्थित रेलवे की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से मकान और खटाल बनाकर कब्जा कर लिया था। रेलवे प्रशासन ने इन अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया था, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। कुछ स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया
नोटिस के बावजूद कब्जा न हटने पर मंगलवार को रेलवे ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। हालांकि, मौके पर मौजूद आरपीएफ और धनबाद थाना की पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और अभियान जारी रखा। रेलवे अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धनबाद थाना के एसआई देवेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp