![]()
धनबाद के बरटांड़ स्थित एक दुकान में शुक्रवार देर रात चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काटकर प्रवेश किया और लगभग 42 हजार रुपए नगद सहित अन्य सामान चुरा लिया। दुकान संचालक केदार साव के अनुसार, चोरों ने दुकान से एक गन्ना जूस मशीन, दो पेटी सेब और 42 हजार रुपए नकद चुराए। सुबह दुकान खोलने पर उन्हें शटर टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बरटांड़ चैंबर सदस्य संतोष चौरसिया ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि चोरी हुई दुकान मुख्य सड़क के किनारे है, जहां दिन-रात आवाजाही रहती है। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की। एएसआई बृजदेव सिंह ने जानकारी दी कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
धनबाद के बरटांड़ में दुकान का शटर काटकर चोरी:चोरों ने नगदी और सामान चुराया, गन्ना जूस मशीन और दो पेटी सेब भी ले गए
Date:




