Saturday, March 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद के भूली होल्ट के पास अज्ञात शव मिला:मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत की आशंका, सिर-आंख और हाथ पर गंभीर चोट के निशान


धनबाद के भूली होल्ट के पास शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। मृतक के सिर, आंख और दाहिने हाथ पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। दाहिना हाथ लगभग कटकर लटक गया था, जबकि आंख अंदर दब गई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके। रेलवे कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि स्टेशन प्रबंधन को सबसे पहले भूली होल्ट ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने उन्हें घटनास्थल पर भेजा। राकेश कुमार के अनुसार, मौके पर स्थिति गंभीर दिखी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत भूली थाना को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को उठवाया।

Spread the love

Popular Articles