धनबाद-गया रेलखंड पर युवक की मिली लाश:सरमाटांड़ स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने की आशंका, मृतक की नहीं हो सकी पहचान

Date:


धनबाद-गया रेलखंड पर सरमाटांड़ स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मंगलवार शाम को कुछ ट्रैक मैन उस रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पटरियों के किनारे गिरे एक युवक पर पड़ी। जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रैक मैन ने तत्काल घटना की सूचना जीआरपी कोडरमा को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। कोडरमा के जीआरपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि यह हादसा सरमाटांड़ स्टेशन के पास पोल संख्या 376/24 के पास हुआ है। सूचना मिलते ही एक दल को घटनास्थल पर भेजा गया। टूटा मोबाइल फोन बरामद जीआरपी प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि युवक इस हादसे का शिकार कैसे हुआ, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक युवक आसपास के क्षेत्र का नहीं लगता है। उनका मानना है कि हादसे से कुछ देर पहले 18639 (आरा-रांची) एक्सप्रेस इस ओर से गुजरी थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक उसी ट्रेन से गिरा होगा। घटनास्थल से युवक के शव के पास एक बुरी तरह से टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Exclusive: Customised Jerseys Created For Cricket Match During Virosh Wedding

The Virosh celebrations in Udaipur have been added with...

Gavin Newsom’s spokesperson abuses reporter who asks if California Governor indeed had dyslexia

California Governor Gavin Newsom’s spokesperson abused a...

Forest Section Officer arrested for ‘accepting’ ₹4 lakh bribe

The Anti-Corruption Bureau (ACB) officials caught Narsapuram Forest Section...
Join Us WhatsApp