धनबाद जंक्शन पर 'दलाली' का खुला खेल! RPF के नाम पर जमकर वसूली, हर दिन लाखों की उगाही

Date:

धनबाद जंक्शन पर 'दलाली' का खुला खेल! RPF के नाम पर जमकर वसूली, हर दिन लाखों की उगाही

Dhanbad Crime News, धनबाद, (प्रतीक पोपट): धनबाद जंक्शन से इन दिनों कथित रुप से अवैध वसूली की खबरें सामने आ रही हैं. प्लेटफॉर्म से लेकर स्टेशन रोड तक छोटे दुकानदारों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के नाम पर एक कथित दलाल सोनू और उसके कुछ सहयोगी अस्थायी दुकानदारों से रोजाना पैसे वसूल रहे हैं.

स्टेशन रोड पर लगने वाली दुकानों से हो रही हर दिन 200 रुपये की वसूली

बताया जा रहा है कि स्टेशन रोड पर लगने वाली लिट्टी-चाय, फल, पान, फूल और अन्य छोटी दुकानों से प्रतिदिन करीब 200 रुपये तक की वसूली की जा रही है. दुकानदारों का कहना है कि अगर कोई पैसा देने से मना करता है तो उसे दुकान हटाने की धमकी दी जाती है. आरोप है कि RPF की कार्रवाई का डर दिखाकर यह कथित उगाही की जा रही है, जिससे छोटे और गरीब कारोबारियों में भय का माहौल बना हुआ है.

Also Read: सड़क हादसे में महिला की मौत, गुस्साये लोगों ने एनएच-75 को 3 घंटे किया जाम

दुकानदारों का दावा- वसूली से हर दिन किये जा रहे लाखों रुपये जमा

कुछ दुकानदारों का दावा है कि इस तरह की वसूली से हर दिन हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की रकम इकट्ठा की जा रही है. हालांकि इन आरोपों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और RPF की ओर से भी इस मामले में फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर सोनू कौन है ? और क्या उसे किसी का संरक्षण प्राप्त है, या फिर ये केवल आरोप हैं? फिलहाल इस पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल जारी है.

Also Read: झारखंड में डी राजा का ‘हुंकार’: बोले- BJP से देश को मुक्त कराने का समय, आगामी चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

The post धनबाद जंक्शन पर 'दलाली' का खुला खेल! RPF के नाम पर जमकर वसूली, हर दिन लाखों की उगाही appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp