Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद महिला कॉलेज में युवक ने चिपकाए पोस्टर, लिखा सॉरी:प्रेमिका से माफी मांगने के लिए पर्चा चिपकाया, प्राचार्या ने की कार्रवाई की मांग


धनबाद के प्रतिष्ठित बीएसएस महिला महाविद्यालय में गुरुवार को एक युवक द्वारा दीवारों पर माफीनामे के पोस्टर चिपकाने का मामला सामने आया है। युवक ने अपनी प्रेमिका से माफी मांगने के लिए ये पोस्टर लगाए थे। इस घटना ने कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर महाविद्यालय की दीवारों पर कई पोस्टर चिपकाए गए थे, जिनमें युवक ने लड़की से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी थी। कॉलेज के चपरासी ने इन पोस्टरों को तुरंत हटा दिया। हालांकि, तब तक इन पोस्टरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थीं, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया। पोस्टर हटाने गए गार्ड को युवक ने धमकाया इधर, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. करुणा ने इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीर बताया। उन्होंने जानकारी दी कि जब सुबह उनके गार्ड पोस्टर हटाने गए, तो युवक ने उन्हें धमकाया भी कि अगर हटाए तो तुम्हें मारेंगे। प्राचार्या के कॉलेज पहुंचने से पहले ही युवक वहां से भाग चुका था। डॉ. करुणा ने धनबाद डीसी से अपील की है कि ऐसे मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Spread the love

Popular Articles