धनबाद में कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर:हादसे में दो महिलाओं की मौत, तीन जख्मी; गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

Date:


धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। गहरा मोड़ के पास एक स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहरा मोड़ के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। इस हादसे में ऑटो में सवार मुर्गाबानी निवासी वंदना और फूलमती देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Inside Jasprit Bumrah’s mind as he prepares for T20 World Cup final vs New Zealand

Jasprit Bumrah doesn’t do what other fast bowlers have...

What people in Gaza are saying about the closure of the Rafah crossing | Gaza

NewsFeedAs Palestinians in Gaza try to return to some...
Join Us WhatsApp