धनबाद में जमीन विवाद में खूनी झड़प:आपसी कहासुनी विवाद में बदली, युवक के सीने में मारा तीर, बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर

Date:


धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के सोनदाहा गांव में जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को नियंत्रित किया। जानकारी के मुताबिक, विवाद काफी समय से चल रहा था, जो रविवार को अचानक भड़क गया। तीर लगने से युवक की हालत नाजुक, रिम्स रेफर आपसी विवाद के दौरान एक पक्ष ने तीर मार दिया। तीर 25 वर्षीय विनय कुमार महतो के सीने में जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मारपीट में शंभु महतो, अरुण कुमार महतो, जयराम महतो और मोहन महतो भी मारपीट और पथराव में जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को पहले राजगंज के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएनएमसीएच भेजा गया। विनय की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया है। पुराना विवाद बना हिंसा की वजह स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर काम शुरू कर दिया गया, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। फिर पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान किसी ने तीर चला दिया, जो सीधे विनय कुमार महतो के सीने में जा लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल जयराम महतो ने पुलिस के समक्ष सुरेंद्र हेंब्रम और धीरेन्द्र हेंब्रम समेत अन्य लोगों पर मारपीट और जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। राजगंज थाना प्रभारी अलिशा कुमारी ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पलमी से चट्टी तक सड़क जर्जर, लोगों को हो रही है परेशानी

भंडरा. प्रखंड के पलमी गांव से जमगई होते हुए...

MS Dhoni’s witty reply to Sivakarthikeyan’s ‘Play till 60’ question wins hearts

For years, one question has followed MS Dhoni...

How seven youngsters battled the odds to arrive at the theatre of dreams, the IPL

The IPL, since its inception in 2008, has always...
Join Us WhatsApp