धनबाद में दो दुकानें जलकर राख:देर रात आग लगने से लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

Date:


धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास देर रात आग लगने से दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। यह घटना रात करीब 2 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग सबसे पहले एक चाय और सब्जी की दुकान में लगी। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पास की पंचर दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जनप्रतिनिधियों की मदद से पानी के टैंकर बुलाए गए घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। जनप्रतिनिधियों की मदद से पानी के टैंकर बुलाए गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना में लगभग 3 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp