धनबाद में बियर के बोतल से हमला:आपसी विवाद में दो युवक और एक महिला घायल, नशे में थे आरोपी

Date:


धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के उड़िया पट्टी में गुरुवार को आपसी विवाद के दौरान बियर की बोतल से हमला किया गया। इस घटना में दो युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, विक्की हाड़ी अपनी बहन रानी देवी के घर उड़िया पट्टी आए हुए थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे और एक व्यक्ति के साथ मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया। जब विक्की हाड़ी और उनके भाई बीच-बचाव करने गए, तो हमलावरों ने बियर की बोतलें तोड़कर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक के सीने पर बोतल से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घायलों को बचाने पहुंचे लोगों पर हमलावरों ने चाकू से भी हमला करने की कोशिश की, जिसमें विक्की की बहन रानी देवी भी घायल हो गईं। परिजनों का यह भी आरोप है कि इलाके के कुछ युवक अक्सर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp