Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद होकर चलेगी आसनसोल-पोरबंदर साप्ताहिक:15 अप्रैल से 1 जुलाई तक चलाई जाएगी ट्रेन, आसनसोल से हर बुधवार होगी रवाना


रेलवे धनबाद होकर आसनसोल से पोरबंदर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। 09205 पोरबंदर-आसनसोल 13 अप्रैल से 29 तक प्रत्येक हर सोमवार पोरबंदर से सुबह 8:50 पर खुल बुधवार सुबह 4:40 पर धनबाद एवं 6:45 पर आसनसोल पहुंचेगी। 09206 आसनसोल-पोरबंदर 15 अप्रैल से 1 जुलाई तक हर बुधवार आसनसोल से रात 11:05 पर खुल रात 12:25 पर धनबाद व शुक्रवार रात 9:50 पर पोरबंदर पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, 3 एसी व 2 एसी के कोच होंगे। तिरुपति से रक्सौल के बीच चलने वाली ट्रेन को नियमित करने पर सहमति बन गई है। इन स्टेशनों पर ठहराव
कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, मीरजापुर, प्रयागराज, गोविंदपुरी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, नादा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी, आणंद, अहमदाबाद, विरमगाम, सुरेंद्रनगर, बांकानेर, राजकोट, हापा, जामनगर, लालपुर जाम व भाणवड। महाकाल, गुजरात के लिए विकल्प, बुकिंग आज से
यह उज्जैन होकर चलेगी। धनबाद के लोगों को महाकाल दर्शन तथा गुजरात जाने का विकल्प मिलेगा। ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुक्रवार 10 अप्रैल से शुरू होगी। किराया स्लीपर में 1065, 3 एसी में 2625 और 2 एसी 3670 रुपए होगा।

Spread the love

Popular Articles