![]()
धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ के रघुनाथडीह स्थित जूनबनी पंचायत भवन में 15 मार्च को युवा रक्तदान वीर समिति और कुड़मी संस्कृति विकास समिति की ओर से रक्तदान एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए आयोजक समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। आयोजकों ने हरिनधुकड़ी, बागुला, खुलीडीह, रघुनाथडीह, तेंतुलडांगा सहित अन्य गांवों में घूम-घूम कर लोगों को रक्तदान के महत्व और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिविर की तैयारियों और जागरूकता अभियान में समिति के कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हैं। इस अवसर पर स्वपन कुमार महतो, ओमप्रकाश मुण्डा, शिवराज महतो, आशीष शिकदार, अभिषेक गाएन, राजा मंडल, विशाल विश्वास, गोलोक मंडल, शक्ति सरकार, दीपा दास और रंजन मंडल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजक समिति ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान करें और यातायात नियमों का पालन करने की शिक्षा ग्रहण करें, ताकि समाज में स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों के प्रति जागरूकता बढ़ सके।
धालभूमगढ़ में रक्तदान व यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन आज
Date:




