
Nandigram Election Controversy: पश्चिम बंगाल की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में एक नंदीग्राम में चुनावी मुकाबला अब कानूनी लड़ाई में तब्दील हो गया है. भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने नंदीग्राम से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार पवित्र कर के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया. शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि पवित्र कर अभी भी आधिकारिक रूप से भाजपा के सदस्य हैं और बिना इस्तीफा दिये ही टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
एक व्यक्ति, 2 पार्टियां : शुभेंदु ने उठाये गंभीर सवाल
शुभेंदु अधिकारी ने निर्वाचन आयोग को सौंपे गये अपने शिकायती पत्र में दावा किया है कि पवित्र कर नंदीग्राम की बोयाल ग्राम पंचायत से अभी भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सक्रिय सदस्य हैं. उन्होंने संवैधानिक नियमों का हवाला देते हुए सवाल पूछा- भारत का कोई नागरिक एक ही समय में 2 अलग-अलग राजनीतिक दलों का सदस्य कैसे हो सकता है? बिना भाजपा से इस्तीफा दिये उन्होंने तृणमूल के टिकट पर नामांकन कैसे दाखिल किया?
भाजपा नेता ने पुराने मामलों का दिया हवाला
शुभेंदु अधिकारी ने इलेक्शन कमीशन को याद दिलाया कि इससे पहले भी सुमन कांजीलाल, हरकली प्रतिहार, तापसी मंडल और तन्मय घोष जैसे नेताओं ने दलबदल के बाद अपने पदों से इस्तीफा दिया था. भाजपा का तर्क है कि पवित्र कर ने जान-बूझकर नियमों की अनदेखी की है, जो उनकी उम्मीदवारी पर सवालिया निशान लगाता है. आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
TMC प्रत्याशी की सफाई – कानूनी सलाह लेंगे
इस पूरे विवाद पर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी पवित्र कर ने अनभिज्ञता जतायी है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- मुझे एफआईआर दर्ज होने के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. अगर ऐसा कुछ हुआ है, तो मैं अपने कानूनी सलाहकारों से बात करूंगा और कानून के दायरे में रहकर ही अपना पक्ष रखूंगा. पवित्र कर 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के प्रस्तावक थे.
इसे भी पढ़ें
नंदीग्राम के बेटे पवित्र कर तृणमूल में शामिल, शुभेंदु के खिलाफ हो सकते हैं उम्मीदवार
बंगाल चुनाव : नंदीग्राम में अपनों से ही घिरे शुभेंदु अधिकारी, तृणमूल ने पवित्र को उतारा मैदान में
भाजपा का मिशन बंगाल 2026 : बंकिम चंद्र चटर्जी के वंशज, शिक्षक और आध्यात्मिक गुरु को टिकट
The post नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दांव, TMC उम्मीदवार पवित्र कर के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा में रहते चुनाव लड़ने का आरोप appeared first on Prabhat Khabar.


