![]()
जमुई पुलिस ने पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनोज हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है। चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार गांव निवासी मनोज की गिरफ्तारी की पुष्टि थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने की। थाना प्रभारी के अनुसार, मनोज हांसदा लंबे समय से पुलिस की निगरानी सूची में था। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक नक्सल मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, देशद्रोह, सरकारी कार्य में बाधा, अवैध हथियार रखने और गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े गंभीर आरोप शामिल हैं। 12 साल के बीच विभिन्न कांडों में केस दर्ज मनोज के विरुद्ध वर्ष 2013 से 2025 तक के विभिन्न कांडों में भारतीय दंड संहिता, आर्म्स एक्ट और गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 2013 में दर्ज कांड संख्या 87/13, 119/13 और 168/13 में दंगा, हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप थे। इसके अतिरिक्त, 2015 के मामलों में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और हथियार अधिनियम की धाराएं लगाई गई थीं। हाल ही में दर्ज कांड संख्या 143/25 में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क पर अंकुश लगेगा। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
नक्सली कमांडर लखन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:जमुई में 12 साल के बीच दर्जनों नक्सली मामले दर्ज, लंबे समय से चल रहा था फरार
Date:




