नक्सली संगठन के नाम पर भेजा गया पासपोर्ट ऑफिस को ई-मेल

Date:


रांची सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के ग्लैक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद सीपीआई 9 माओवादी आरना अश्विन शेखर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। धमकी भरा ई-मेल आने की जानकारी मिलते ही पासपोर्ट ऑफिस समेत पूरे ग्लैक्सिया मॉल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोतवाली डीएसपी व सुखदेवनगर थानेदार खूद पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। सुखदेवनगर थाने में तैनात दारोगा प्रकाश सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 6 मार्च को वरीय पुलिस पदाधिकारी के माध्यम से एक ई-मेल की प्रति प्राप्त होने की जानकारी मिली। अराना अश्विन शेखर सीपीआई 9 माओवादी नक्सलवाड़ी बस्तर विंग के नाम से भेजे गए ई-मेल में कहा गया कि पासपोर्ट ऑफिस में 12 जहरीले गैस बम बलास्ट होंगे। उदयनिधि ने रेप और मोलेस्टेशन किया। चेन्नई पुलिस एफआईआर नहीं ले रही है। इस प्रकार के धमकी भरा ई-मेल मिलने से जान-माल के क्षति होने की प्रबल संभावना जताई गई है। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp