![]()
गुमला|नगर परिषद गुमला व ब्रह्माकुमारी संस्थान गुमला के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के कर्मी, विद्यालय के विद्यार्थी तथा ब्रह्माकुमारी संस्थान के भाई-बहनों ने मिलकर विद्यालय परिसर की सफाई की। इस दौरान विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई गई। नगर परिषद प्रशासक मनीष कुमार ने संदेश भेजकर कहा कि शहर के प्रत्येक नागरिक और विद्यार्थी का कर्तव्य है कि वे अपने आस-पास और शहर को स्वच्छ रखें, जागरूक रहें तथा कूड़ा केवल कूड़ेदान में ही डालें। ब्रह्माकुमारी संस्थान गुमला की संचालिका ब्रह्माकुमारी शांति दीदी ने अपील की कि तन की स्वच्छता के साथ-साथ बाहरी स्वच्छता जरूरी है, क्योंकि नकारात्मक विचारों से दूषित मन को शुद्ध रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मन स्वच्छ हो तभी हम गुमला शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान दे सकते हैं, यह समय की मांग है। कार्यक्रम में बीके अमृता, बीके मंजू, बीके कुसुम, बीके नीतू, बीके जीवंती, भाई अमित, पंकज कुमार, नगरकर्मी सुजीत कुमार, स्कूल प्राचार्य अरुण त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह अभियान स्थानीय स्तर पर स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
नगर परिषद व ब्रह्माकुमारी संस्थान ने राजकीय मवि में की साफ-सफाई
Date:




