![]()
भास्कर न्यूज|लोहरदगा मतगणना के बाद लोहरदगा में नप के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की जीत घोषित होने के बाद शनिवार को आभार यात्रा निकाली गई। मिशन चौक निकट स्थित अग्रसेन भवन से शुरू हुए आभार यात्रा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल उरांव हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ शामिल हुए। यात्रा में लोहरदगा कई प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल हुए। ढोल नगाड़ो व डीजे के धून पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जीत की खुशी झूमते हुए मनायी। वहीं अध्यक्ष ने लोहरदगा की जनता का आभार व्यक्त किया। जगह जगह पर कई लोगों ने शहर के नए अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत भी किया। यात्रा राणा चौक, गुदरी बाजार, शास्त्री चौक, अमला टोली, थाना चौक, पवारगंज चौक, बाबा मठ, न्यू रोड, बरवा टोली चौक, कोर्ट रीड, मिशन चौक होते हुए आगे जाकर संपन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने लोहरदगावासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ उनका साथ दिया है उसे कहीं भी कम नहीं होने दिया जाएगा। अब शहर के विकास के पहिए को गति प्रदान की जाएगी। भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाया जाएगा। पारदर्शिता के साथ कार्य को अंजाम दिया जाएगा। फुल मालाओं से सजी वाहनों पर समर्थकों के साथ सवार नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने हाथ जोड़कर जनता जर्नादन का अभिनंदन किया। वहीं जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजियां भी की गई। कई जगहों पर मैदान में खड़े रहे प्रत्याशियों ने भी अपने नए अधिकारियों का स्वागत किया। आभार यात्रा अपने तय मार्गों से होते हुए देर रात संपन्न हुआ। जगह जगह पर मिठाईयां खिलाकर भी नए अध्यक्ष से विकास के साथ जुड़ने की खुशी जतायी गई। ज्ञात हो कि मतगणना के बाद अध्यक्ष ने कुल 786 मतों से विजयी प्राप्त किया। आभार यात्रा में मुख्य रूप से भाजपाइयों व समर्थकों में रितेश कुमार, आजात शत्रु, अजय पंकज, ओम सिंह, मनीर उरांव सहित हजारों लोग शामिल थे। इधर शनिवार को सोशल मीडिया, दूरभाष व प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जीत हासिल नहीं करने पाने वाले प्रत्याशियों ने भी जनता के निर्णय का स्वागत किया। सभी ने कहा जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिला है। जीत के दूसरे दिन कई वार्डों में निकाली गई आभार यात्रा: जीत के दूसरे दिन भी विभिन्न वार्डों में जीत हासिल करने वाले पार्षदों ने अपने अपने वार्ड क्षेत्र में आभार यात्रा निकाल लोगों का अभार जताया। कई पार्षदों ने जीत के बाद देर शाम यात्रा निकाल लोगों का आभार जताया था। 23 वार्डों में बैठे 23 पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र के लोगों से घर घर जाकर मिल उनका अभिनंदन किया। जिसमें समर्थक सहित अन्य लोग डीजे के धून पर जीत की खुशी में झूमते भी नजर आएं।
नप अध्यक्ष ने जीत पर आभार यात्रा निकाली, लिया आशीर्वाद
Date:




