नर्सिंग होम संचालक ने मृतका के आश्रित को दिया मुआवजा

Date:


गिरिडीह | नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में सोमवार को 35 वर्षीय नीलम देवी, पत्नी मुकेश मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजन नर्सिंग होम पहुंचकर हंगामा करने लगे थे, लेकिन सोमवार की देर रात को प्रशासन और नर्सिंग होम के बीच वार्ता के बाद मामला शांत हो गया। सूचना मिलने पर डीएसपी नीरज कुमार सिंह, डीएसपी मंटू कुमार और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ नर्सिंग होम पहुंचे और परिजनों को समझाने में सफलता पाई। झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह भी पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। नर्सिंग होम संचालक डॉ एसके डोकेनियां ने बताया कि नीलम देवी के बच्चेदानी में पहले से समस्या थी, जिससे ऑपरेशन के दौरान खून की कमी हो गई। इलाज के प्रयास के बावजूद महिला की मौत हो गई। वार्ता के दौरान मृतक के पति मुकेश मंडल को दाह संस्कार के लिए दो लाख रुपये नगद और 11 लाख रुपये का चेक मुआवजे के रूप में दिए गए। मुआवजा मिलने के बाद परिजन संतुष्ट होकर मामले को शांत कर अपने गांव चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp