![]()
नवादा के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लखौरा गांव के निकट एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना में 35 साल के युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल उराव के रूप में हुई, जो मूल रूप से झारखंड के गुमला जिले के निवासी थे। घटना उस समय हुई जब अनिल ट्रैक्टर में चाबी लगाकर इंजन स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे थे। अचानक ट्रैक्टर का इंजन चालू हो गया और बड़ा चक्का अनियंत्रित होकर तेजी से घूमने लगा। इससे अनिल ट्रैक्टर के नीचे आ गए और बुरी तरह कुचल गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हैंडब्रेक ठीक से न लगने के कारण ऐसा हुआ। डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और घायल अनिल को नवादा सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अनिल उराव की एक बेटी और पत्नी हैं। पत्नी और परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। चचेरे भाई कुलदीप प्रसाद ने बताया कि परिवार सदमे में डूबा हुआ है। अनिल परिवार का मुख्य सहारा थे और उनकी अचानक मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह के निर्देशन में एसआई सानू कुमार ने कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है स्थानीय लोग इस घटना से आहत हैं।
नवादा में ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत:इंजन स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था, बड़ा टायर बेकाबू होने से नीचे गिरा
Date:




