नवादा में नगर परिषद के सफाईकर्मी स्ट्राइक पर:5 मांगों को लेकर धरना, सैलरी इन्क्रीमेंट और DPF जमा करने की मांग

Date:


नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड स्थित नगर परिषद के सफाईकर्मी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल शुरू हुई है और मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी। नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगन रविदास की देखरेख में सभी कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। जगन रविदास ने बताया कि कर्मचारियों को अक्सर आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन बाद में जानकारी नहीं दी जाती, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। कई वर्षों से उनके वेतन से डीपीएफ की कटौती की जा रही कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में डीपीएफ कटौती का पैसा उनके खातों में जमा न होना शामिल है। उनका कहना है कि कई वर्षों से उनके वेतन से डीपीएफ की कटौती की जा रही है, लेकिन कार्यालय द्वारा यह राशि उनके डीपीएफ खातों में जमा नहीं की गई है। कर्मचारी एक साल से इस संबंध में आवेदन दे रहे हैं। हमारे कर्मचारियों को पिछले 3 साल से बेहतर लाभ नहीं मिल रहा इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को पिछले तीन साल से वेतन वृद्धि नहीं मिली है। उन्हें तीन साल से वर्दी भी नहीं दिए गए हैं। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि उन्हें एक साल से प्रोसीडिंग नहीं मिली है और वेतन का भुगतान भी समय पर नहीं किया जाता है। संघ के अध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि हमारे कर्मचारियों को पिछले 3 साल से बेहतर लाभ नहीं मिल रहा है। जिसके कारण ही हम लोगों ने चैती छठ पूजा से पहले ही पूरी तरह हड़ताल पर चले गए हैं। शहर में गंदगी का अंबार हो गया है और हम लोग जब तक पूरी मांग पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हम लोग हड़ताल नहीं तोड़ेंगे हम लोग अपनी हक की मांग और लड़ाई कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

When Sachin said no but Dada said, ‘Let’s go’ – The story of Lord’s T-shirt celebration | Cricket News

File Pic: Sourav Ganguly's T-shirt celebration at Lord's....

मालदा में पूर्व विधायक की कार से पिस्तौल बरामद, चालक समेत छह लोग गिरफ्तार

मुख्य बातेंडैशबोर्ड से एक 7 एमएम पिस्टल बरामदचालक समेत...

UN issues new climate warning as El Niño looms

The Earth's climate is further out of balance than...
Join Us WhatsApp