नवादा में ससुराल से महिला का शव बरामद:परिजन ने दहेज विवाद में हत्या का लगाया आरोप, पुलिस के पहुंचने पर ससुराल वाले फरार

Date:


नवादा जिले के नेमदरगंज थाना क्षेत्र के धनवाड़ा गांव में ससुराल से एक महिला का शव बरामद किया गया है। परिजनों ने दहेज विवाद में महिला की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

मृतक की पहचान गोविंदपुर प्रखंड के विशनपुर गांव निवासी उमेश मिस्त्री की 28 वर्षीय पुत्री सिंपी कुमारी के रूप में हुई है। सिंपी की शादी वर्ष 2018 में छोटन मिस्त्री के पुत्र रॉकी मिस्त्री से हुई थी। उसके दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र चार साल और डेढ़ साल है। बड़ी बेटी का नाम शिवानी कुमारी और छोटी का नाम छोटी कुमारी है। मांग पूरी न होने पर करता थे परेशान

मृतक के पिता उमेश मिस्त्री ने बताया कि दामाद और उनकी बेटी के बीच अक्सर विवाद होता था। दामाद लगातार दहेज के रूप में पलंग, खटिया और अन्य सामान की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर वह उनकी बेटी को परेशान करता था।

उमेश मिस्त्री के अनुसार, ससुराल वालों ने उन्हें फोन कर बताया कि सिंपी ने जहर खा लिया है। जब वे अपने गांव से बेटी के ससुराल के लिए निकले, तो उन्हें बताया गया कि सिंपी को नवादा ले जाया गया है। नवादा पहुंचने पर उन्हें बिहार शरीफ ले जाने की बात कही गई। अंत में, ससुराल वालों ने बताया कि वे सिंपी को घर ले आए हैं और उन्हें ससुराल आने को कहा। पुलिस के पहुंचने पर ससुराल वाले फरार

परिजन जब ससुराल पहुंचे, तो वहां विवाद हो गया और उन्हें धमकियां दी गईं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर ससुराल के सभी लोग फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया।

उमेश मिस्त्री ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और ससुराल वाले इसे आत्महत्या दिखाने के लिए जहर खाने की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp