![]()
नवादा में 25 फरवरी 2026 को एकदिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा संयुक्त श्रम भवन परिसर में यह कैंप लगेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने इसकी जानकारी दी। इस कैंप में ऋषभ ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड नवादा, आमधाने प्राइवेट लिमिटेड, पटना और ईस्टमैन प्राइवेट लिमिटेड. जैसी कंपनियां भाग लेंगी। कुल 125 रिक्तियों के लिए भर्ती की जाएगी, जिनमें आरएम., टेक्निशियन, सर्विस एडवाइजर, सीनियर एसोसिएट, असेंबली ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर और हेल्पर जैसे पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास से लेकर ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा और बी.टेक तक निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 9,000 रुपये से 18,000 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा, जिसके साथ टीए, डीए, ईपीएफ, ईएसआईसी, बीमा और ओवरटाइम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कार्यस्थल नवादा और सोनीपत होगा। रोजगार कैंप सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगा इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ कैंप स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। यह रोजगार कैंप सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चलेगा। कैंप में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत हैं। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है, वे स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा में जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नियोजक निजी क्षेत्र के हैं और नियोजन की शर्तों के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की होगी।
नवादा में 25 फरवरी को लगेगा रोजगार कैंप:125 पदों पर होगी भर्ती, 9 से 18,000 रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
Date:




