नवादा में 27 फरवरी से ककोलत महोत्सव:सलमान अली और कुमार सत्यम देंगे प्रस्तुति; स्थानीय कलाकार भी दिखाएंगे हुनर

Date:


नवादा में तीन दिवसीय ककोलत महोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक किया जाएगा। यह महोत्सव वसंत पंचमी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समागम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुश्री प्रतिभा कुमारी ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में संपन्न होगा। महोत्सव के पहले दिन, 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को उद्घाटन के बाद शाम 7:00 बजे सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सलमान अली अपनी प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन, 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी और शाम 7:00 बजे लोकप्रिय गायक कुमार सत्यम मंच पर प्रदर्शन करेंगे। तीसरे दिन, 1 मार्च 2026 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे खेल भवन, नवादा में जिला उर्दू भाषा कोषांग द्वारा ‘फरोग-ए-उर्दू’ सेमिनार आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भी अवसर मिलेगा। इसके लिए 21 फरवरी 2026 को आम्रपाली कला केंद्र, प्रसाद बिगहा, नवादा में ऑडिशन आयोजित किया गया, जिसमें 37 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। इन कलाकारों में नवादा के अलावा पटना, नालंदा और गया के प्रतिभागी भी शामिल थे। चयनित कलाकार महोत्सव के मुख्य मंच पर प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें और स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

3 Stocks Powering Key Segments Beyond Chipmaking

SYNOPSIS: India’s ISM 2.0 boosts semiconductor ambitions, with rising...

Rain washes out Pakistan vs New Zealand; Super 8 begins without a result | Cricket News

Photo/TimesofIndia.com NEW DELHI: The first match of the...
Join Us WhatsApp