नव वर्ष पर भारत माता की आरती:गयाजी में गूंजा हिंदू नए साल का जयघोष, लड्डू-प्रसाद भक्त के बीच बांटे

Date:


गयाजी के मुफस्सिल मोड़ इलाके में आज हिंदू नववर्ष पूरे उत्साह व आस्था के साथ मनाया गया। मुफस्सिल मोड़ के हनुमान मंदिर के पास सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आयोजन किया। सुबह से ही इलाके में धार्मिक माहौल दिखा। लोग जुटे और माहौल भक्ति से भर गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम को भारत माता के चित्र के सामने दीप जलाकर हुई। इसके बाद विधिवत आरती की गई। पूरे समय भारत माता की जय के जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धा के साथ संदेश भी, एकता पर जोर कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच लड्डू का प्रसाद बांटा गया। छोटे-बड़े सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में युवाओं की भागीदारी भी खास रही। भाजपा के वरीय नेता क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि सनातन के मुताबिक नव वर्ष पहली जनवरी नहीं बल्कि चैत नवरात्र के दिन से शुरू होता है। इस बात से युवाओं को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है। यह एक अच्छी पहल है। इसमें काम मे हर हिन्दू को आगे आना ही चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत सिंह ने कहा कि हिंदू नववर्ष सिर्फ एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और संस्कृति की पहचान है। इसे मिलकर मनाने से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। स्थानीय स्तर पर दिखा उत्साह, भीड़ रही नियंत्रित आयोजन स्थल पर स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। हालांकि व्यवस्था संतुलित दिखी। लोगों ने अनुशासन के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कई लोगों ने इसे परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का मौका बताया। मानपुर इलाके में दिनभर धार्मिक गतिविधियों का असर दिखा। आसपास के लोग भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आज मुख्यमंत्री देंगे 678 करोड़ की योजनाओं की सौगात

सिटी रिपोर्टर|औरंगाबाद समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत...

Seoul braces for the BTS Army as the world's biggest band returns

RM, Jin, Suga, J-Hope, Jimin, V and Jung Kook...

HUL, HDFC Bank and 4 Other Blue-chip Stocks That Hit 52-Week Lows Today

SYNOPSIS: Benchmark indices declined sharply amid global headwinds, with...
Join Us WhatsApp