नहाय-खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू:भागलपुर में गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा-अर्चना कर व्रतियों ने प्रसाद किया ग्रहण

Date:


नहाय-खाय के साथ 4 दिन तक चलने वाले चैती छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर भागलपुर में गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्रतियों ने गंगा स्नान कर घाट किनारे पूजा-अर्चना किया। फिर मिट्टी के चूल्हे पर लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल बनाकर सात्विक भोजन ग्रहण किया। खाना सबसे पहले व्रत रखने वाली महिला या पुरुष को परोसा जाता है। इसके बाद ही परिवार के अन्य लोग भोजन ग्रहण करते हैं। इस प्रसाद को खाने के बाद ही छठ व्रत की शुरुआत हो जाती है।
36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास दूसरे दिन 23 मार्च को खरना है। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गन्ने के रस में बनी खीर, दूध-चावल का पिठ्ठा और घी लगी रोटी बनाकर सूर्य भगवान को अर्पित करेंगे। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास का संकल्प लेंगे। छठ को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल तीसरे दिन 24 मार्च को डूबते सूर्य और 25 मार्च को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। मान्यता है कि यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का महापर्व है, जो परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और संतति के कल्याण के लिए किया जाता है। पूरे भागलपुर में छठ को लेकर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जमुई के लक्ष्मीपुर चौक पर सांडों की भिड़ंत से हड़कंप:20 मिनट तक थमी रफ्तार, लोग रहे परेशान

जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित लक्ष्मीपुर चौक पर...

Virat Kohli Addresses Rumours of Frequent London Trips During IPL 2026

Royal Challengers Bengaluru star batter Virat Kohli took to...

Iran war: What’s happening on day 23 of US-Israel attacks? | Explainer News

EXPLAINERTrump threatens to hit Iranian energy sites if the...

Aakash Chopra flags SRH’s bowling weakness ahead of IPL 2026

3 min readMar 22, 2026 01:33 PM IST Heading into...
Join Us WhatsApp