![]()
बिहार कांग्रेस में अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे कांग्रेसी 17 मार्च को महासम्मेलन करने वाले हैं। इसे लेकर आज से जनसंपर्क यात्रा शुरू हो रही है। यह दूसरे चरण की यात्रा आज नालंदा और नवादा में होगी। नाराज कांग्रेसियों की ओर से बिहार में एक नया कांग्रेस बनाने की बात कही गई है। पूरे बिहार से कांग्रेसियों को आमंत्रित किया जा रहा है। दूसरे फेज में नालंदा, शेखपुरा, लक्खीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पुर्णियां, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, बेगूसराय और समस्तीपुर में जनसंपर्क यात्रा होगी। जिला कांग्रेस के अधिकारी कोई बंधुआ मजदूर नहीं पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने बताया कि महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए जारी संपर्क यात्रा में कांग्रेसियों का अपार समर्थन मिल रहा है। अबतक की 7 जिलों की उनकी जनसंपर्क यात्रा बहुत ही उत्साहजनक रहा। वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंद माधव ने कहा कि शायद जिलों में हमारी सफलता से घबराकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से यह कार्यालय आदेश जारी किया गया है कि जिले के कोई पदाधिकारी समर्पित कांग्रेसियों को सहयोग ना करें। जिला कांग्रेस के अधिकारी कोई बंधुआ मजदूर नहीं हैं।
सदाकत आश्रम नहीं मिलने पर दूसरा ऑप्सन देखा जाएगा प्रथम चरण में 7 जिलों- भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, जहानाबाद और अरवल का दौरा किया गया है। सभी बागी कांग्रेसजन यह सम्मेलन सदाकत आश्रम में ही करना चाहते हैं, जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र राजीव सभागार आवंटन के लिए भेजा गया, लेकिन उनके कार्यालय ने पत्र लेने से साफ इंकार कर दिया। उसके बाद यह पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को वाट्सअप पर भेजा गया है और स्पीड पोस्ट भी कर दिया गया। सदाकत आश्रम नहीं मिलने पर भी सम्मेलन वैकल्पिक जगह पर आयोजित किया जाएगा।
नाराज कांग्रेसियों की आज से जनसंपर्क यात्रा:17 मार्च को महासम्मेलन, सदाकत आश्रम में आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र
Date:




