नालंदा के मॉडल कॅरियर सेंटर में बढ़ेंगी सुविधाएं:5 नए कंप्यूटर खरीदे जाएंगे, स्टूडेंट्स को डिजिटल शोध-ऑनलाइन मॉक टेस्ट में मिलेगी मदद

Date:


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जिले के मेधावी युवाओं के लिए अच्छी खबर है। श्रम संयुक्त भवन स्थित मॉडल कॅरियर सेंटर में संसाधनों के विस्तार की कवायद शुरू कर दी गई है। केंद्र में जल्द ही पांच नए कंप्यूटर लगाए जाएंगे, जिससे यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन मॉक टेस्ट और डिजिटल शोध में काफी मदद मिलेगी। वर्तमान में यहां 11 कंप्यूटर कार्यशील है, लेकिन छात्रों की बढ़ती संख्या के कारण कई बार उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। पांच नए सिस्टम जुड़ने के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा। लाइब्रेरी और डिजिटल संसाधनों से संवर रहा भविष्य मॉडल कॅरियर सेंटर वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। यहां की लाइब्रेरी में रोजाना लगभग 35 छात्र-छात्राएं पूरी तन्मयता से पढ़ाई करते हैं। बीपीएससी, बैंकिंग, रेलवे और एसएससी जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यहां का शांत वातावरण और मुफ्त इंटरनेट की सुविधा संजीवनी साबित हो रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले युवाओं के लिए यह केंद्र एक वरदान है, क्योंकि उन्हें अपने गांव या घर पर इस तरह के आधुनिक संसाधन और डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं हो पाती है। विभाग की ओर से दर्जनों युवाओं को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार ‘स्टडी किट’ भी उपलब्ध कराई गई है। विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और डिजिटल सामग्री की उपलब्धता छात्रों को न केवल संसाधन, बल्कि सही दिशा देने के लिए भी केंद्र सक्रिय है। यहां समय-समय पर विशेषज्ञों की ओर से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति, पाठ्यक्रम विश्लेषण और तैयारी के तरीकों पर कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने बताया कि आज के डिजिटल युग में अधिकांश परीक्षाएं और अध्ययन सामग्री ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध हैं। ऐसे में कंप्यूटरों की संख्या में बढ़ोतरी से अधिक छात्र एक साथ अभ्यास कर सकेंगे। पांच नए कंप्यूटरों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को हर संभव संसाधन और रोजगारोन्मुखी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp