नालंदा जिले में रसोई गैस सिलेंडर की कमी नहीं:कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Date:


नालंदा जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत नहीं है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को पुलिस ने पूरी तरह आधारहीन और भ्रामक करार दिया है। जारी विशेष सूचना में स्पष्ट किया गया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें। कुछ शरारती तत्वों द्वारा जानबूझकर कमी की अफवाह फैलाई जा रही है, ताकि बाजार में कृत्रिम अभाव पैदा किया जा सके। प्रशासन ने लोगों से किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करने का आग्रह किया है। कालाबाजारी पर पुलिस की पैनी नजर पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष निगरानी टीम को भी सक्रिय किया गया है। हेल्पलाइन नंबर जारी आम जनता की सुविधा और शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए हैं। मोबाइल नंबर- 9472353579 दूरभाष नंबर- 06112-235229 कहीं भी अनियमितता दिखे, तो तुरंत इन नंबरों पर सूचना दें, ताकि दोषियों पर नकेल कसी जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रशासन और जनता के सहयोग से ही ऐसी अफवाहों और कालाबाजारी पर लगाम लगाई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के 'घुसपैठिये' से ममता की 'बंगाली अस्मिता' का मुकाबला

मुख्य बातेंहिंदी को लेकर तृणमूल ने भाजपा को घेराबांग्ला...

Defence stock with ₹4,000 Cr revenue growth guidance to keep on your radar

Synopsis: This defense stock targets Rs 4,000 Cr revenue by...
Join Us WhatsApp