नालंदा में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 8 गिरफ्तार:एक की निशानदेही पर पुलिस ने की छापेमारी, चोरी का सोना और 23 लाख बरामद

Date:


नालंदा में चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 132.68 ग्राम सोना, 23 लाख 39 हजार रुपए नकद, एक केटीएम बाइक और घटना में इस्तेमाल औजार बरामद किए हैं। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी भैसासुर मोहल्ले में हुई थी। नालंदा एसपी भारत सोनी ने बताया कि 26 फरवरी को अविनाश कुमार के घर में चोरी हुई थी। लहरी थाना में कांड दर्ज किया गया था, जिसमें पीड़ित परिवार ने करीब 73 लाख रुपए के जेवरात और नकदी चोरी होने की बात कही थी। एसपी ने बताया कि एक टीम बनी थी। पुलिस ने सबसे पहले 25 वर्षीय कुख्यात चोर आदित्य कुमार उर्फ ‘चिकारा’ उर्फ मनीष की पहचान की। पुलिस ने पीछा करते हुए 8 मार्च को आदित्य को उसके सहयोगी विपेंद्र कुमार के साथ पटना सिटी बाइपास स्थित एक किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी का दायरा बढ़ाया और चोरी के जेवरात खरीदने-गलाने वाले सुनार रजत खत्री और कपिल कुमार को भी पटना से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही गिरोह के अन्य सदस्य रोहित शर्मा और रोशन कुमार भी पुलिस के हत्थे चढ़े।
मां-बहन को भी पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने इस मामले में आदित्य चिकारा की मां सविता देवी और बहन वर्षा कुमारी को भी गिरफ्तार किया है। एसपी के अनुसार, ये दोनों महिलाएं चोरी की गई सामग्री और रुपयों को छिपाने व उन्हें ठिकाने लगाने की साजिश में शामिल थीं। गिरफ्तार मुख्य आरोपी आदित्य चिकारा एक पेशेवर अपराधी है, जिस पर जिले के विभिन्न थानों में 7 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसी तरह रजत खत्री का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी दो बार जेल जा चुका है।
संपत्ति जब्ती की जाएगी जांच में यह बात सामने आई कि चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर गोदरेज अलमारी का लॉक तोड़कर चोरी की थी। बरामदगी में न केवल जेवरात बल्कि उन्हें बेचकर बनाई गई भारी रकम भी शामिल है। पुलिस अब नए कानून (बीएनएसएस) के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bangladesh coach Simmons shifts focus to standards over ODI World Cup qualification worry

3 min readMar 10, 2026 03:22 PM IST As Bangladesh...

रामगढ़ में मनरेगा कर्मियों का दो दिवसीय धरना:सेवा नियमित करने और बकाया मानदेय की मांग

रामगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ ने झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी...

Ring, ring… wrong! Sharjah woman sued for harassment after repeated calls to neighbour | World News

Sharjah woman faces harassment case after repeatedly calling...
Join Us WhatsApp