नालंदा में बीपीएससी शिक्षक ने फांसी लगा की खुदकुशी:आत्महत्या के कारणों पर सस्पेंस, परिजन बोले- कई दिन से डिप्रेशन में थे

Date:


नालंदा में बीपीएससी शिक्षक ने सोमवार की शाम घर में फंदे से लटक खुदकुशी कर ली है। मामला रहुई थाना क्षेत्र के देकपूरा गांव का है। मृतक की पहचान देकपुरा गांव के रहने वाले मनोज सिंह उर्फ कारु सिंह के बेटे (30) करण कुमार सिंह के रूप में की गई है। करण कुमार ने आत्महत्या क्यों की है इसका वजह सामने अभी नहीं आ पाया है। परिजन भी कुछ बोलने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि करण कुमार पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में रह रहा था। शाम के वक्त उसने खुद को कमरे के अंदर अचानक बंद कर लिया और फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। जब तक आस पड़ोस के लोगों को इसकी भनक लगती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 5 महीने पहले हुई थी शादी करण कुमार सिंह की शादी 5 महीने पहले नवंबर महीने में ही हुई थी। वह बतौर सरकारी शिक्षक गया के टेकारी में पोस्टेड था। वह 2 भाइयों में छोटा था। जबकि पिता किसानी का काम करते हैं। घटना के वक्त माता-पिता ही घर पर मौजूद थे।
आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी रहुई थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल परिवार के सदस्य आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि युवक पिछले कुछ महीनो से डिप्रेशन में रह रहा था। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मतदाता सूची में रंगीन फोटो और नये नाम जोड़ने पर जोर

सेन्हा. अंचल कार्यालय कक्ष में सोमवार को सीओ पंकज...

Top US Defence Official Elbridge Colby To Visit India

US Ambassador to India Sergio Gor has announced the...

Iranian officials dismiss claims of US talks | Benjamin Netanyahu News

Senior Iranian officials have denied that Iran held talks...
Join Us WhatsApp