नालंदा में बैड टच पर दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या:बेटा बोला-15 लोग घर से खींचकर ले गए, कुल्हाड़ी से सिर पर मारा

Date:


नालंदा में बुधवार शाम शादी समारोह में डांस करते समय झगड़ा हुआ। महिला को टच करने के बाद मारपीट हुई। फिर दुकानदार की लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में तोड़ फोड़ भी की है। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नदियौना गांव का है। मृतक की पहचान उपेंद्र मांझी (49) के रुप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आज 3 आरोपी सहित नाबालिग को पकड़ा है। उपेंद्र मांझी के बेटे गुलशन कुमार ने बताया कि गांव में ही धाम से लौटकर अशोक मांझी के बेटे की बारात आई थी। जिसमें गाना बज रहा था। उसके पिता बारात से आए और घर में बाइक लगाकर नाचने चले गए। जहां डीजे की धुन पर नाचने के दौरान गांव के ही हरिमुनि मांझी की बहू को गलती से टच कर दिया। कुल्हाड़ी से मार कर फोड़ा सिर हरिमुनि मांझी और उसके घर वालों से नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। पिता लौटकर घर आ गए। पीछे-पीछे हरिमुनि मांझी और करीब 15 अन्य लोग भी घर पहुंच गए और जबरन पिता को कमरे से बाहर निकाल मारपीट करने लगे। उन पर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे उनका सिर फट गया। जब वह बदमाशों के चंगूल से छूटकर किसी तरह से नदी की तरफ भागे, तो बदमाश उनका पीछा करते हुए नदी की तरफ भी पहुंच गए और उन पर लाठी डंडे से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। उपेंद्र मांझी की बहू पुनीता देवी ने बताया कि हरिमुनि मांझी और अन्य लोग उनके दरवाजे पर आ गए और उन लोगों को भी भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। उन लोगों को भी जबरन कमरे से बाहर निकाला जाने लगा। किसी तरह से उन्होंने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया, जिसके कारण उनलोगों की जान बच सकी। बदमाश ससुर पर जबरन आरोप लगा रहे थे कि जानबूझकर वह महिला को टच कर दिया। राशन का दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण उपेंद्र मांझी के चार बेटे और दो बेटियां हैं। तीन बेटे काम के सिलसिले में दूसरे राज्य गए हुए हैं। उपेंद्र मांझी राशन का दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। घर के दरवाजे पर खून से सनी मिट्टी अभी भी मौजूद है। आरोपियों ने घर के समान को भी तोड़ दिया है। दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरिमुनि मांझी, उनके तीन बेटे सहित पवन मांझी,सुधीर मांझी एवं एक अन्य नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp