नालंदा में लगी आग, 4 गैस सिलेंडर ब्लास्ट:डॉक्टर की कार भी जलकर राख, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखी लपटें

Date:


नालंदा में बुधवार की सुबह आग लग गई। अगलगी में सड़क किनारे स्थित कई दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं, वहीं आग की चपेट में आने से डॉक्टर की एक कार भी राख हो गई। घटना के दौरान दुकान में रखे चार गैस सिलेंडरों के एक के बाद एक ब्लास्ट कर गए। हादसा तब हुआ जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी उन्होंने दुकानों से आग की ऊंची लपटें उठती देखीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दुकानदारों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हरनौत थाना की टीम और स्थानीय दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। बिहारशरीफ से बड़ी दमकल गाड़ी बुलाई गई। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास गोनावा रोड के पास की है।
लोन लेकर दुकान शुरू की थी अगलगी में श्रीचंदपुर निवासी इकबाल की खस्सी मीट की दुकान और नियामतपुर निवासी प्रियंका देवी की दुकान पूरी तरह जल गई। प्रियंका देवी ने बताया कि मैंने जीविका समूह से 50 हजार का लोन लेकर दुकान शुरू की थी, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ जल गया। पास के क्लीनिक संचालक जतन प्रसाद की कार भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गई। इसके अलावा फुस की 3 दुकानें भी जलकर राख हो गई। सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ी दहशत अग्निशमन विभाग के अधिकारी अमरजीत कुमार ने बताया कि आग बुझाने के दौरान चार गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। हालांकि, समय रहते लपटों को बुझा दिया गया। स्थानीय लोग धर्मवीर, धनंजय, मनोज का कहना है कि सड़क किनारे अनधिकृत रूप से बनी ये दुकानें लकड़ी, फुस और टीन से बनी थीं, जिससे आग तेजी से फैली।
पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शॉर्ट-सर्किट या किसी अन्य लापरवाही से यह हादसा हुआ होगा। पीड़ित दुकानदारों ने जिला प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे दोबारा अपना गुजर-बसर शुरू कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘Disease in Indian cricket’: R Ashwin raises concerns over fan armies ‘ecosystem’ | Cricket News

India’s spin great Ravichandran Ashwin has raised...

Darbhanga Job Camp: 50 Posts, Salary Up to Rs 21,000

दरभंगा में आज और कल जॉब कैंप लगेगा। कैंप...
Join Us WhatsApp