नालंदा में 8 मार्च को खेल प्रतियोगिता:400 मीटर दौड़ के साथ रस्साकशी होगी, 13 साल तक की किशोरियां भी ले सकती भाग

Date:


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) नालंदा और खेलो इंडिया (भारतीय खेल प्राधिकरण) के संयुक्त तत्वावधान में नूरसराय स्थित नालंदा कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर के मैदान पर जिला स्तरीय दौड़ और अन्य खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में तीन अलग-अलग आयु वर्गों के तहत प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें 13 वर्ष से कम आयु की बालिकाएं, 13 से 18 साल और 18 से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक आयु वर्ग के लिए 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। दौड़ के साथ-साथ रस्साकशी जैसी रोमांचक टीम स्पर्धा भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी, जो महिलाओं की सामूहिक शक्ति और खेल भावना को प्रदर्शित करेगी।
‘माय भारत’ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों और विजेताओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग का लक्ष्य इस आयोजन के माध्यम से जिले की उभरती हुई महिला प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। आयोजन समिति ने सूचित किया है कि इच्छुक प्रतिभागी ‘माय भारत’ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा, जो प्रतिभागी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, वे मेरा युवा भारत के कार्यालय में जाकर आज अपना पंजीकरण कर सकते हैं। महिला दिवस के इस विशेष मौके पर होने वाले इस आयोजन को लेकर जिले के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp