निकाय चुनाव के बाद कोडरमा में दिखा होली का रंग:चुनावी जीत के रंग में रंगा कोडरमा, होली मिलन में सम्मानित हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष

Date:


कोडरमा में निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होते ही पूरे जिले में उत्सव का माहौल बन गया। 27 मार्च को परिणाम सामने आने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। शहर से लेकर प्रखंड मुख्यालयों तक जुलूस, ढोल-नगाड़ों और रंग-गुलाल के बीच जीत का जश्न मनाया गया। चुनावी सरगर्मी के बाद अब जिले में होली की उमंग और भी गहराती दिख रही है। बाजारों में रंगों की खरीदारी तेज हो गई है और लोग एक-दूसरे को बधाई देने के साथ त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं। चुनावी प्रतिस्पर्धा के बाद सौहार्द और भाईचारे का यह रंगीन दृश्य लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। शिक्षक सम्मान और होली मिलन समारोह का आयोजन इसी क्रम में झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की कोडरमा इकाई ने रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कोडरमा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिले के तीनों निकायों में निर्वाचित अध्यक्षों को सम्मानित किया। सभी को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी गई और होली की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान होली के पारंपरिक गीतों और आपसी सौहार्द के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिक्षकों ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए शिक्षा सबसे मजबूत माध्यम है और इस दिशा में उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने शिक्षकों को बताया समाज का आधार झुमरी तिलैया नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने शिक्षकों को समाज का आईना बताते हुए कहा कि उनके बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व है। वहीं, डोमचांच नगर पंचायत के अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों और देश के भविष्य के निर्माता हैं, इसलिए उनका स्थान सबसे अलग और सम्माननीय है। मौके पर शिक्षक संघ के पदाधिकारी प्रद्युमन त्रिपाठी और दसरथ रजक ने संयुक्त रूप से सभी शिक्षकों को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज को बेहतर बनाने के संकल्प को दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sanju Samson delivered ‘when the team needed him the most’ – Gautam Gambhir

After Sanju Samson's unbeaten 97 secured India's qualification into...

होलिका दहन आज,चार को रंगोत्सव

प्रतिनिधि,सीवान.उल्लास व उमंग का त्योहार होली के रंग में...

चोरी के आठ ई-रिक्शा के साथ पांच चोर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, सीवान. नगर थाना की पुलिस वाहन चोरों के...

Tuhin Kanta Pandey, : ‘We believe in optimal regulation, not too much, not too little’

Securities and Exchange Board of India Chairman Tuhin Kanta...
Join Us WhatsApp