निगम चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

Date:


भास्कर न्यूज | गिरिडीह नगर निगम चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को नगर थाना प्रभारी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सह सदर सीओ जितेंद्र प्रसाद, हेडक्वार्टर डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन तथा मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो उपस्थित थे। बैठक के बाद उप निर्वाचन पदाधिकारी और डीएसपी ने संयुक्त रूप से बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार का समय अब 20 घंटे से भी कम बचा है। 21 फरवरी को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। प्रचार के अंतिम चरण में मेयर और वार्ड प्रत्याशियों द्वारा बड़ी-बड़ी रैलियां निकाली जा रही हैं। रैलियों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहरी और मुफ्फसिल क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।उन्होंने बताया कि जुमे की पहली नमाज को देखते हुए शहरी एवं मुफ्फसिल क्षेत्र की सभी मस्जिदों के समक्ष भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और नगर चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयार है। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी प्रत्याशी द्वारा हंगामा या आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है, तो संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पुलिस सभी प्रत्याशियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है और आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SHRC registers suo motu case over potholes on roads

State Human Rights Commission (SHRC) Chairperson Alexander Thomas has...

Slovakia threatens to cut electricity to Ukraine over Russian oil spat | Oil and Gas News

Slovakia and Hungary vexed after Russian oil flows via Ukraine...

जिले में सिर्फ 5 लासेंसी और संचालित हो रही 65 अवैध आरा मिल, जंगलों को उजाड़ रहे हैं तस्कर

भास्कर न्यूज| गिरिडीह गिरिडीह जिले में कानूनी रूप से...
Join Us WhatsApp