![]()
जामताड़ा जिले में निर्माणाधीन पुलिया में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। स्टेट हाईवे 419 पर बुधुडीह के पास बन रही एक पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर डीसी रवि आनंद ने तत्काल स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिया निर्माण में कई तकनीकी और गुणवत्ता संबंधी खामियां पाई गईं। डीसी ने मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार और अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू सहित अन्य अधिकारी व अभियंता मौजूद थे। बुधुडीह के बाद टीम ने सोनबाद में निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, स्पेशल डिवीजन के अंतर्गत चेंगाईडीह में बन रही पुलिया की जांच में भी अनियमितताएं सामने आईं। प्राथमिक जांच में गड़बड़ी स्पष्ट पाई गई है डीसी रवि आनंद ने बताया कि पुल एवं पुलिया निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर इन स्थलों का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक जांच में गड़बड़ी स्पष्ट पाई गई है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि दोषी एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कई स्थानों पर पुल और पुलिया का निर्माण कार्य जारी गौरतलब है कि स्टेट हाईवे 419 धनबाद से जामताड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल की सीमा तक जुड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है। इस परियोजना के तहत कई स्थानों पर पुल और पुलिया का निर्माण कार्य जारी है। फिलहाल, अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एक टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निर्माणाधीन पुलिया में अनियमितता, डीसी ने किया निरीक्षण:बुधुडीह में खामियां उजागर, इंजीनियर को फटकार; एजेंसी पर कार्रवाई तय
Date:




