Monday, March 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 43 लोग हुए लाभान्वित

लोहरदगा|सेवा भारती लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को 198वां साप्ताहिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। सुबह 7:30 बजे आयोजित इस शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं सचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करते हुए किया। शिविर में कुल 43 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर लाभ उठाया। यहां मरीजों के हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, हार्ट बीट एवं ऑक्सीजन लेवल जैसी महत्वपूर्ण जांचें नि:शुल्क की गईं। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और जीव सेवा करना हम सभी का सबसे बड़ा धर्म है। डॉ. कुमुद अग्रवाल ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस मौसम में लापरवाही न करें, खासकर बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

Spread the love

Popular Articles