Top 5 This Week

Related Posts

नीतीश कुमार महागठबंधन संग बनाएं सरकार-विधायक:मुंगेर पहुंचे आईपी गुप्ता, कहा-भाजपा का कोई भी CM बिहार के लिए ठीक नहीं


सहरसा विधायक आईपी गुप्ता गुरुवार को मुंगेर स्थित खानकाह रहमानी पहुंचे। उन्होंने अखिल भारतीय पान महासंघ के एक कार्यकर्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय से लेकर अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने खानकाह मस्जिद में मौलाना वली रहमानी के मजार पर हाजिरी भी लगाई और मस्जिद का अवलोकन किया। 1600 विद्यार्थियों की समस्याओं पर ध्यान दिलाया विधायक गुप्ता ने बताया कि वह खानकाह रहमानी के प्रमुख मौलाना फैसल वली रहमानी द्वारा चुनाव में उनके पक्ष में की गई मतदान अपील के लिए आभार व्यक्त करने आए थे। उन्होंने खानकाह में रह रहे लगभग 1600 विद्यार्थियों की समस्याओं पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि संस्थान में गैस की गंभीर कमी है, और जिला प्रशासन से संपर्क के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला है। इस कारण अब विद्यार्थियों के लिए लकड़ी के चूल्हे पर भोजन पकाया जा रहा है। राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करते हुए विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि जिस देश का शासक निरंकुश हो जाए या नकारात्मक सोच अपना ले, वहां विकास संभव नहीं है। उन्होंने बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी बात की। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस सप्ताह सत्ता ऐसे व्यक्ति को सौंपना चाहेंगे, जिनके हाथों में उन्हें राज्य का भविष्य सुरक्षित लगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा पृष्ठभूमि का कोई भी मुख्यमंत्री बिहार के लिए सुरक्षित विकल्प नहीं होगा। समाजवादी विचारधारा के नेताओं ने ही आगे बढ़ाया आईपी गुप्ता ने जोर देकर कहा कि बिहार को अब तक समाजवादी विचारधारा के नेताओं ने ही आगे बढ़ाया है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि नीतीश कुमार की पसंद का नेतृत्व सामने नहीं आता है, तो दिल्ली में बैठे लोग राजनीतिक समीकरणों को बदल सकते हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह भी सुझाव दिया कि यदि उन्हें लगता है कि राज्य सुरक्षित हाथों में नहीं जा रहा है, तो महागठबंधन उनके साथ है और वे जब चाहें सरकार बना सकते हैं।

Spread the love

Popular Articles