नॉर्थ ब्रुक जूट मिल में 21 से फिर शुरू होगा उत्पादन

Date:

नॉर्थ ब्रुक जूट मिल में 21 से फिर शुरू होगा उत्पादन

हुगली. चांपदानी स्थित नॉर्थ ब्रुक जूट मिल की वर्तमान स्थिति को लेकर कोलकाता स्थित एनएस भवन की 12वीं मंजिल पर गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई. पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम विभाग के मंत्री मलय घटक की अध्यक्षता, अतिरिक्त श्रम आयुक्त आशीष सरकार, डेपुटी लेबर कमिश्नर त्रिवेश चटर्जी, प्रबंधन की ओर से मिल के प्रेसिडेंट सृजन बोस, पर्सनल मैनेजर फ्रैंको घोष और नौ यूनियन में तृणमूल ट्रेड यूनियन के टाउन प्रेसिडेंट किशोर केवट, रामबाबू साव, शंकर पांडे, नौशाद अली, मोहम्मद रिजवान, मुकुल गुप्ता, मोहम्मद असलम, राजेंद्र यादव, इस्माइल खान, परमानंद प्रसाद की उपस्थिति में श्रमिक संगठनों और प्रबंधन पक्ष के प्रतिनिधियों के बीच लंबी चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. बैठक में श्रमिक संगठनों ने मांग रखी कि मिल कुछ समय से बंद रहने तथा त्योहारी मौसम को देखते हुए प्रत्येक श्रमिक को 10,000 रुपये अग्रिम राशि दी जाये. विस्तृत विचार-विमर्श के बाद प्रबंधन पक्ष ने सहमति दी कि जो श्रमिक आवेदन करेंगे, उन्हें 10,000 रुपये अग्रिम अथवा भविष्य निधि से अग्रिम के रूप में दिए जाएंगे.

इसमें से 5,000 रुपये 23 फरवरी 2026 को तथा शेष 5,000 रुपये दो मार्च 2026 को वितरित किये जायेंगे.

श्रमिक संगठनों ने यह भी मांग की कि महंगाई भत्ता बढ़ाने संबंधी आदेश का पालन किया जाये. प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि बढ़ी हुई दर से देय महंगाई भत्ता तथा उसके बकाया का भुगतान 23 फरवरी 2026 को वेतन के साथ कर दिया जायेगा.

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जूट मिल 21 फरवरी 2026 से उसी व्यवस्था में पुनः संचालित होगी, जिस प्रकार 15 फरवरी 2026 को कार्य कर रही थी. मिल में करीब दो हजार श्रमिक हैं.

The post नॉर्थ ब्रुक जूट मिल में 21 से फिर शुरू होगा उत्पादन appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

RBI cancels licence of City Co-operative Bank | Business News

2 min readMumbaiJun 20, 2024 05:15 AM IST The Reserve...

Pakistan to lift T20 World Cup 2026? How Australia’s group stage exit benefits Salman Ali Agha’s side

In the unpredictable world of international cricket, few...

Overnight Stock Market Movements: Key Developments 

February 20, 2026February 20, 2026 Overnight global market signals and...
Join Us WhatsApp