पटना का कुख्यात अपराधी मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार:बिहार STF ने नवनीत सिंह को पकड़ा, दानापुर कोर्ट कैंपस में गोलीबारी मामले में वांटेड था

Date:


मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र से बिहार एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी नवनीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पटना के दानापुर कोर्ट परिसर में हुई गोलीबारी मामले में लंबे समय से फरार था। पुलिस की ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में शामिल था। नवनीत सिंह उत्तर बिहार के जिलों में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मोतीपुर इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने या ठिकाना बदलने की फिराक में है। जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ा। रंगदारी, हत्या और जमीन कब्जाने का आरोप पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नवनीत सिंह पटना के कुख्यात ‘बाप-बेटा गिरोह’ का सक्रिय सदस्य और मुख्य शार्प शूटर है। यह गिरोह पटना और आसपास के क्षेत्रों में रंगदारी, हत्या और जमीन कब्जाने जैसे गंभीर अपराधों के लिए जाना जाता है। नवनीत की गिरफ्तारी से इस गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पनाह देने वालों की तलाश जारी गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम अपराधी को पटना लेकर गई है। वहां दानापुर कोर्ट में गोलीबारी और गिरोह के अन्य सदस्यों के ठिकानों के बारे में पूछताछ की जाएगी। स्थानीय पुलिस अब यह जांच कर रही है कि नवनीत को मोतीपुर में किसने पनाह दी थी। क्या वह यहां किसी नए गिरोह को संगठित करने का प्रयास कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Out to relieve herself, 7-year-old killed by stray dogs in Lucknow village

2 min readLucknowMar 2, 2026 01:32 PM IST A seven-year-old...

Stock in Focus After Board Sets Record Date for Bonus Issue

Synopsis: Kapston Services Limited sets Friday, March 06, 2026,...

भाजपा का बंगाल के लिए खास 3C प्लान, लालू की तरह ममता को घेरने की तैयारी

मुख्य बातेंग्रामीण और शहरी इलाकों में अलग-अलग रणनीतिकेंद्र की...
Join Us WhatsApp