पटना में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र के खिलाफ आक्रोश:गिरफ्तारी और एपस्टीन फाइल पर सरकार से जवाब की मांग, PM का पुतला दहन किया

Date:


पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर आज युवा कांग्रेस (बिहार प्रदेश) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास ने किया। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ‘एपस्टीन फाइल्स’ में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने और एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों राष्ट्रीय सचिव कृष्ण हरि और प्रदेश सचिव कुंदन यादव को गैरकानूनी ढंग से हिरासत में लिया गया। कहा- भारत की अस्मिता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास ने कहा, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री को देश की संप्रभुता और अस्मिता के सवाल पर स्पष्ट रुख रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर मंत्रिमंडल के किसी सदस्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी विवादित दस्तावेज में आता है, तो सरकार को देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कहा कि भारत अपनी संप्रभुता के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं करेगा। युवा कांग्रेस भाजपा के हर कथित कुर्कृत्य का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी। इनकम टैक्स गोलंबर पर नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “कृष्ण हरि को रिहा करो” और “एपस्टीन फाइल डील पर जवाब दो” जैसे नारे लगाए। कुछ देर तक चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य कराई गई। युवा कांग्रेस का कहना है कि एआई समिट के दौरान युवाओं द्वारा किया गया विरोध लोकतांत्रिक अधिकार के दायरे में था और इसे अपराध की तरह पेश करना गलत है। विधायक अभिषेक रंजन का बयान इस मौके पर कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। जब सत्ता में बैठे लोग गूंगे और बहरे हो जाते हैं, तब युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ती है। एआई समिट में विरोध करना कोई अपराध नहीं है। जिन युवाओं ने विरोध किया, उन्होंने देश-विरोधी कोई कार्य नहीं किया। जिलों में भी प्रतीकात्मक प्रदर्शन युवा कांग्रेस ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रतीकात्मक पुतला दहन कर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया गया। संगठन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के सम्मान और विचारधारा की रक्षा के लिए कार्यकर्ता आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Does This Indicator Predict a Market Crash Before It Happens?

Synopsis: Could shipping markets hold the earliest clues to...

Rondale Moore: NFL receiver dies aged 25

Moore spent three years with the Arizona Cardinals after...
Join Us WhatsApp