पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में बाहरी की नो एंट्री:5 समर्थकों के साथ कैंडिडेट करेंगे कैपेनिंग, 28 साल तक के छात्र चुनाव में हो सकते खड़ा

Date:


पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर चहल-पहल शुरू हो गई है। चुनाव में किसी असमाजिक तत्वों का प्रवेश ना हो इसे लेकर एक नियम लागू किया गया है। छात्र संघ के कैंडिडेट को काॅलेज कैंपस में मात्र 5 समर्थकों के साथ जाकर कैपेनिंग करने की अनुमति दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डाॅ. शंकर ने कहा कि काॅलेज परिसर में कैपेनिंग के दौरान कैंडिडेट और उनके समर्थकों को गले में ID कार्ड लटकाना होगा, तभी उन्हें कैंपस में एंट्री मिलेगी। कैपेनिंग के दौरान कैंडिडेट के साथ 6 आदमी से अधिक नहीं होने चाहिए। छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशियों के लिए उम्र सीमा तय की गई है। स्नातक से लेकर पीएचडी के शोधार्थियों तक को प्रत्याशी बनने का मौका दिया जाएगा। स्नातक स्तर के वे ही छात्र चुनाव में खड़े हो सकेंगे, जिनकी उम्र 17 से 22 साल के बीच होगी। इसके अलावा पीजी, एलएलबी, बीएड के छात्रों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। वहीं, पीएचडी के शोधार्थी की आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस बार चुनाव में सभी उम्मीदवारों को कैरेक्टर सर्टिफिकेट भी देना होगा।

वोट करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा अटेंडेंस का लाभ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी काॅलेजों को निर्देशित किया है कि चुनाव संपन्न होते तक किसी बाहरी व्यक्ति को कैंपस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए यूनिवर्सिटी ने एक बड़ा निर्णय लिया है। चुनाव के दिन वोट करने वाले विद्यार्थियों को क्लास में एक्स्ट्रा 4 से 5 दिन के अटेंडेंस का लाभ मिलेगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी कॉलेजों और विभागों को अपने स्तर पर चुनाव में वोट करने वाले विद्यार्थियों को कक्षाओं में एक्सट्रा अटेंडेंस का लाभ देने के लिए निर्देशित किया है।

चुनाव के दौरान हॉस्टल में नहीं ठहरेगा कोई भी गेस्ट इसके अलावा चुनाव के दौरान हॉस्टल आवंटित छात्र रूम में किसी भी बाहरी आगंतुक या गेस्ट को ठहरा नहीं सकते। अगर वे छापेमारी के दौरान पकड़े जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी हॉस्टल अधीक्षक को पत्र लिख कर कहा है कि हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी अपना पहचान पत्र और आवंटित रूम की रसीद अपने पास रखेंगे, ताकि पुलिस प्रशासन की ओर से हॉस्टल में छापेमारी के दौरान अपनी पहचान प्रस्तुत कर सकें।

17 फरवरी तक सभी विद्यार्थियों को पहचान पत्र उपलब्ध होगा यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों को निर्देशित किया है कि वे 17 फरवरी तक उनके यहां एनरॉल्ड सभी विद्यार्थियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराएं और इसकी सूचना संबंधित विभाग को देना सुनिश्चित करेंगे। पहचान पत्र नहीं बनने की स्थिति में कॉलेज एक फॉर्मेट तैयार कर छात्र के फोटो के साथ उसे भर कर संबंधित अधिकारी का हस्ताक्षर और मोहर लगवाएं। पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति छात्र चुनाव के दौरान यह फॉर्मेट अपने अपने पास रखेंगे। इस फॉर्मेट के आधार पर छात्रों को वोट देने का अधिकार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp