पत्नी ने पति के शरीर पर डाला गर्म तेल:शिवहर में एक माह पहले हुई थी निकाह, करीब आने से मना करती थी महिला

Date:


शिवहर में शादी के एक महीने बाद पत्नी ने पति पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इस घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया, उसका चेहरा पूरा काला पर गया है। वहीं शरीर पर बड़े-बड़े फोड़े हो गए है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि , डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया है, लेकिन पैसे की कमी के कारण परिजन कही और नहीं ले गए है। घटना पिपराही प्रखंड में मीनापुर पंचायत के बलहा वार्ड-03 में हुई। पीड़ित की पहचान 23 वर्षीय मो. मुन्ना शाह के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं। उनका निकाह 12 जनवरी को बसहिया गांव की अफसरी खातून से हुआ था। पत्नी ने शरीर पर उड़ेला गर्म तेल पीड़ित ने बताया कि बुधवार की दोपहर वो गहरी निंद में सो रहे थे। इसी बीच मेरी पत्नी अफसरी खातून ने एक छोटे गैस सिलेंडर पर पतिला में तेल गर्म किया फिर जग में भरकर मेरे शरीर पर उड़ेल दिया। मेरे चीखने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत अस्पताल ले गए। उन्होंने बताया कि मुझे नहीं पता आखिर मेरी पत्नी ने ऐसा क्यों किया। मुन्ना शाह के पिता मो. नाजिर शाह ने बताया कि शादी के बाद से ही उनके बेटे और बहू के बीच संबंध सामान्य नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरी खातून उनके बेटे को पसंद नहीं करती थी और उससे दूरी बनाए रखती थी। वो उसे अपने कमरे में आने से मना करती थी और उसे अपने साथ सोने भी नहीं देती थी। उन्होंने कहा कि चौठारी के बाद बेटे ने मुझसे कहा था कि आप मेरी शादी किससे करवा दिए है। वो मुझे खुद से दूर रहने बोलती है, साथ सोने भी नहीं देती। इस पर मैंने उसे ये कहा कि नई-नई है समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। कुछ दिन बाद मैने अगुआ को फोन कर सब बताया। इसके बाद वो 8 लोग के साथ आए और लड़की को समझा-बुझाकर गए। मेरा बेटा जब कमरे में सोने गया तो वो बोली दूर रहो इधर मत आवो। संबंध सुधारने की हर संभव कोशिश की थी घायल मोहम्मद मुन्ना ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ संबंध सुधारने की हर संभव कोशिश की थी। उन्होंने अफसरी से यह भी कहा था कि यदि वह उन्हें पसंद नहीं करती हैं, तो दोनों परिवार बैठकर आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय ले सकते हैं। पिपराही थाना अध्यक्ष उमाकांत सिंह ने जानकारी दी कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp