![]()
पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार शाम मधेपुरा में मशाल जुलूस निकाला गया। कांग्रेस और युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया, जिसमें नीट छात्रा रेप-हत्या कांड के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। यह मशाल जुलूस शहर के कॉलेज चौक से शुरू होकर बस स्टैंड तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गंभीर मामलों में दोषियों को दिया जा रहा संरक्षण प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नीट छात्रा कांड जैसे गंभीर मामले में दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। वहीं, जनहित में आवाज उठाने वाले सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस और युवा शक्ति के नेताओं ने कहा कि सांसद पप्पू यादव ने हमेशा छात्र-युवाओं और पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताया और चेतावनी दी कि यदि उन्हें शीघ्र रिहा नहीं किया गया और नीट छात्रा कांड के दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर मधेपुरा में मशाल जुलूस:नीट छात्रा कांड के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस-युवा शक्ति कार्यकर्ता हुए शामिल
Date:




